फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwali cinema festival in dehradun

दून में यहां देखिए बड़े पर्दे पर गढ़वाली फिल्म

Sat, 07 Jun 2014 05:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
garhwali cinema festival in dehradun

क्षेत्रीय सिनेमा में रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब सप्ताह में तीन दिन गढ़वाली सिनेमा के नाम होंगे। नटराज सिनेमा में मार्निंग शो में जून के तीसरे सप्ताह से गढ़वाली फिल्में दिखाई जाएंगी।

विज्ञापन


इस फेस्ट में दर्शक वर्ष 1973 में बनी गढ़वाली सिनेमा की पहली फिल्म ‘जग्वाल’ से लेकर एक साल पहले बनी ‘राजुला’ तक देख पाएंगे।

यूएफडी (उत्तराखंड फिल्म दर्शन) क्लब गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए यह फेस्ट शुरू कर रहा है। जून के तीसरे सप्ताह से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे (पहला शो) का शो गढ़वाली फिल्म का होगा।
विज्ञापन


फेस्ट में 70 एमएम सेल्यूलाइड स्क्रीन से लेकर सीडी तक में बनी सभी तरह की फिल्में दिखाई जाएंगी।

रि-कंडीशनिंग से सहेजी जाएंगी फिल्में

garhwali cinema festival in dehradun

फेस्ट की सबसे खास बात यह होगी कि दिखाए जाने से पहले फिल्मों की रि-कंडीशनिंग होगी। इसके जरिए इन्हें संरक्षित किया जाएगा। दरअसल गढ़वाली सेल्यूलाइड फिल्मों के प्रिंट बेहद खराब हो चुके हैं।

रि-कंडीशनिंग के जरिए इनके मौजूदा स्वरूप को संरक्षित किया जाएगा, ताकि भविष्य में भी इन्हें मनमुताबिक इस्तेमाल किया जा सके।

एक फिल्म की रि-कंडीशनिंग में ही बीस हजार से अधिक का खर्च है। फिल्में सही स्थिति में आ जाएंगी तो कम से कम मेकर्स को तो उनकी फिल्म सुरक्षित मिल सकेगी। इसके बाद इन्हें म्यूजियम में रखा जाएगा। जहां से कोई भी उन्हें देख सकेगा। सप्ताह में तीन दिन यह फिल्में दिखाई जाएंगी। हमें भी पता लगेगा कि लोग रीजनल सिनेमा को कितना पसंद करते हैं।
-जीएस थापा, चेयरमैन, यूएफडी क्लब

पहले ही होगी टिकटों की बुकिंग

garhwali cinema festival in dehradun

फिल्मों के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग की जा सकेगी। लोगों को जुटाने के लिए आयोजक क्षेत्रीय संस्थाओं के सहयोग से फेस्ट का प्रचार भी करेंगे। फिल्म के शो से अच्छी कमाई होती है तो पैसा फिल्म मेकर्स को भी दिया जाएगा।

दिखाई जाएंगी यह फिल्में
जग्वाल, बेटी-ब्वारी, फ्यूली, बंटवारू, मेरी गंगा होली तो मैमा आली, औंसी की रात, सिपैजी, किस्मत अपणी-अपणी, राजुला आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed