{"_id":"67a7b18daae5791561050017","slug":"garhwal-university-sent-the-wrong-paper-in-an-envelope-half-of-it-was-cancelled-dehradun-news-c-5-1-drn1030-614799-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गढ़वाल विवि ने लिफाफे में भेजा गलत पेपर, आधा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गढ़वाल विवि ने लिफाफे में भेजा गलत पेपर, आधा रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
II- 13 को होगी एमए-एमएससी प्रथम सेमेस्टर की गणित के दूसरे भाग की परीक्षा
I
I
I
Iहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की लापरवाही छात्रों के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रही है। शनिवार को विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में एमए-एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र गणित का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंचे तो आधा पेपर ही दे पाए। जबकि, पेपर का दूसरा भाग गलत आने की वजह से आधी परीक्षा को रद्द करना पड़ा। अब इस विषय के दूसरे भाग की परीक्षा 13 फरवरी को फिर से आयोजित की जाएगी।
I
I
I
Iइन दिनों गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की बाह्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को एमए-एमएससी प्रथम सेमेस्टर गणित विषय (न्यूमेरिकल मेथड्स व मैकेनिक्स) की परीक्षा देने आए छात्रों को आधी परीक्षा देकर ही लौटना पड़ा। दरअसल, विवि से भेजे पेपर के लिफाफे में न्यूमेरिकल मेथड्स का पेपर गलत भेज दिया गया। इस पर छात्रों ने विरोध किया तो केंद्र पर मौजूद शिक्षकों ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को सूचित किया। छात्रों ने मांग करते हुए कहा, सही पेपर महाविद्यालय को व्हाट्सएप या मेल पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका समय बर्बाद न हो। लेकिन, परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा के इस भाग को रद्द कर दिया गया।
I
Iइस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से अधिसूचना जारी कर इस भाग की परीक्षा 13 फरवरी को पूर्व निर्धारित केंद्रों के अनुसार संपन्न करने की बात कही। छात्रों ने कहा, विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी बीते साल दिसंबर को हुई हिंदी की परीक्षा में विवि की ओर से पुराने पाठ्यक्रम से तैयार पेपर भेज दिया गया था। छात्रों के विरोध के बाद विवि ने इस परीक्षा को भी रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
I
I
I
I-- -
I
Iदरअसल पेपर का लिफाफा बेहद गोपनीय रखा जाता है। यह लिफाफा पैक होने के बाद सीधा केंद्र पर ही खोला जाता है। लिफाफा तैयार करते हुए यह गलती हुई है। छात्रों का नुकसान न हो ऐसे में न्यूमेरिकल मेथड्स की परीक्षा 13 फरवरी को फिर से आयोजित की जाएगी। - जेएस चौहान, परीक्षा नियंत्रक, गढ़वाल विविI