फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University CUET admission 80 percent seats still vacant seats used to be full till last year

गढ़वाल विवि सीयूईटी दाखिला: पिछले साल तक जहां रहती भीड़, इस बार छात्रों को तरसे, 80 प्रतिशत तक सीटें खाली

Sat, 12 Aug 2023 10:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

जिन अशासकीय डिग्री कॉलेजों में छात्रों को सबसे सस्ती शिक्षा मिलती है, जिनमें पिछले साल तक छात्रों की भीड़ इतनी होती थी कि 12वीं की मेरिट के बावजूद एडमिशन नहीं मिल पाता था। आज उन कॉलेजों में छात्रों की भारी किल्लत है।

विज्ञापन
Garhwal University CUET admission 80 percent seats still vacant seats used to be full till last year
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

पिछले साल तक जिन कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम करने वालों की भीड़ रहती थी, सीटें फुल रहती थीं, बीए की कटऑफ भी 60 प्रतिशत से नीचे नहीं जाती थी वहां इस साल 80 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हुई हैं। हालात ये हैं कि सीयूईटी में बैठने वाले छात्र भी नहीं मिल रहे, जिन्हें कॉलेज बिना किसी मेरिट के ही दाखिला दे सकें। इसके लिए कॉलेज तैयार भी हैं।

विज्ञापन

यूजीसी ने इस साल से सभी केंद्रीय विवि में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिलों की अनिवार्यता की थी। गढ़वाल विवि व इसके संबद्ध कॉलेजों पर ये नियम लागू हुआ तो इसका गंभीर परिणाम देखने को मिल रहा है। जिन अशासकीय डिग्री कॉलेजों में छात्रों को सबसे सस्ती शिक्षा मिलती है, जिनमें पिछले साल तक छात्रों की भीड़ इतनी होती थी कि 12वीं की मेरिट के बावजूद एडमिशन नहीं मिल पाता था। आज उन कॉलेजों में छात्रों की भारी किल्लत है।

विज्ञापन


प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में 3815 सीटों के मुकाबले महज 1743 दाखिले हुए हैं। एमपीजी कॉलेज मसूरी में 570 सीटों के सापेक्ष 17, एमकेपी कॉलेज देहरादून में 1380 सीटों के सापेक्ष महज 50 दाखिले हुए हैं। राठ महाविद्यालय पौड़ी और बीएसएम डिग्री कॉलेज रुड़की में तो छात्रों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी कॉलेजों के प्रशासक परेशान
यहां पंजीकरण खुला है लेकिन दाखिले के लिए छात्र नहीं आ रहे हैं। सभी कॉलेजों के प्रशासक परेशान हैं कि दाखिले कैसे होंगे। आलम यह है कि खुद गढ़वाल विवि में भी शुरुआती रुझान काफी निराशाजनक हैं। विवि ने एसआरटी कैंपस टिहरी में बीएससी मैथ्स ग्रुप की पहली मेरिट जारी की है। यहां 225 सीटों के सापेक्ष 175 छात्र मेरिट में हैं। बीए में भी अमूमन यही हाल है। बाकी परिसरों के रिजल्ट आने बाकी हैं।

ये भी पढ़ें...Gaurikund Highway: मलबे में दबा वाहन मिला, पांच शव बरामद, गुजरात के यात्री के रूप में हुई एक की पहचान

राज्य विवि में पीजी दाखिले भी समर्थ पोर्टल से होंगे

प्रदेश के तीनों राज्य विवि व उनके संबद्ध कॉलेजों में पीजी के दाखिले भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होंगे। सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक, ग्रेजुएशन की भांति अब पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले भी श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि व सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा में समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed