{"_id":"5812f1d94f1c1bcf75bc530a","slug":"garhwal-regiment-soldier-sandip-singh-rawat-martyred-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर आतंकियों से लोहा लेते हुए दून का लाल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर आतंकियों से लोहा लेते हुए दून का लाल शहीद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दून का लाल शहीद हो गया। शहीद पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद देहरादून लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
6 गढ़वाल राइफल्स के संदीप सिंह रावत कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तैनात थे। बृहस्पतिवार दोपहर तंगधार सेक्टर में साथियों के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान एलओसी पर संदिग्धों के दिखने पर जवानों ने ललकारा तो इन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में संदीप सिंह रावत शहीद हो गए जबकि उनका एक साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स के जवान संदीप सिंह रावत देहरादून के रहने वाले थे। दो साल पहले देशसेवा का जज्बा लिए हुए उन्होंने सेना ज्वाइन की थी। संदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर बाद देहरादून लाया जाएगा।
विज्ञापन