फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhi Canntonment : Paving way for laying sewer line in Premnagar

प्रेमनगर में सीवर लाइन बिछाने का रास्ता साफ

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Garhi Canntonment : Paving way for laying sewer line in Premnagar
देहरादून। गढ़ी कैंट बोर्ड के प्रेमनगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। 75 करोड़ के इस सीवर लाइन प्रस्ताव को पीडी ऑफिस से हरी झंडी मिल चुकी है। अब प्रस्ताव डीजी ऑफिस दिल्ली भेजा जाएगा। उम्मीद है कि वहां से भी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट में सीवर लाइन बिछाने की मांग लंबे समय से चल रही है। लोगों की मांग पर कैंट बोर्ड ने गढ़ी और प्रेमनगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था। बोर्ड बैठक में पास होने के बाद प्रस्ताव पीडी ऑफिस लखनऊ भेजा गया। लखनऊ से प्रस्ताव को एप्रूवल मिल चुका है। शनिवार को पीडी ऑफिस के डायरेक्टर सत्यनारायण ने छावनी परिषद के दौरे के दौरान सीईओ तनु जैन को इसकी जानकारी दी। अब कैंट बोर्ड प्रस्ताव को डीजी ऑफिस दिल्ली भेजेगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद सीवर लाइन प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सीवर प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने पर सीईओ और सभासदों ने डायरेक्टर का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

फिलहाल एनओसी की अड़चन
गढ़ी क्षेत्र में भी कैंट बोर्ड की ओर से सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाया है, लेकिन सेना और पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक एसटीपी के लिए एनओसी नहीं देने के कारण यह प्रस्ताव फिलहाल लटका हुआ है। दरअसल, एसटीपी के लिए जो स्थान चयनित किया है, उसके लिए सब-एरिया से सेना से एनओसी की जरूरत है। साथ ही जहां से सीवर लाइन जानी है, उसका कुछ क्षेत्र पर्यटन विभाग का है। कई बार पत्र लिखने के बाद भी अभी तक न तो सेेेना और न ही पर्यटन विभाग ने एनओसी दी है। इसके कारण फिलहाल गढ़ी-डाकरा क्षेत्र में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रेमनगर में 75 करोड़ की लागत से सीवर लाइन प्रोजेक्ट का जो प्रस्ताव पीडी ऑफिस भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिल गई है। अब प्रस्ताव को डीजी ऑफिस दिल्ली भेजा जाएगा। उम्मीद है कि यहां से भी प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-तनु जैन, सीईओ, गढ़ी कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed