फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gardener will visit foreign for training.

उत्तराखंडः 'फॉरेन टूर' पर जाएंगे उद्यान विभाग के माली

Tue, 05 May 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 May 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
gardener will visit foreign for training.

कई योजनाओं के प्रशिक्षण के लिए मंत्री और अफसर विदेश जाते रहते हैं। लेकिन अब उत्तराखंड उद्यान विभाग के माली भी फल की नर्सरी और उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण लेने के लिए विदेश जाएंगे।

विज्ञापन


जून माह में पांच माली, पांच सुपरवाइजर और दो जिला उद्यान अधिकारियों (डीएचओ) को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाएगा। हालांकि दौरा किस देश का होगा, अभी यह तय नहीं है। इनके विदेश जाने का ऐलान सोमवार को उद्यान एवं कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिवेशन में उद्यान मंत्री हरक सिंह ने कहा कि पांच माली सहित 12 लोगों की टीम को विदेश भेजने के अलावा दस माली, दस सुपरवाइजर और चार जिला उद्यान अधिकारियों को देश में ही, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर एवं अन्य राज्यों में, जहां फलों का अच्छा उत्पादन होता हो, प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। देश-विदेश से प्रशिक्षण लेने के बाद यह अधिकारी और कर्मचारी अन्य लोगों को सिखाएंगे कि किस तरह से फल एवं सब्जियों का अच्छा उत्पादन लिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पर आएगा पांच लाख से अधिक खर्च

gardener will visit foreign for training.

कृषि मंत्री की घोषणा के बाद विभागीय अधिकारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। दबी जुबान में उनका कहना है कि माली आठवीं पास होता है, वह वहां जाकर क्या सीखेगा।

विदेश में प्रशिक्षण के लिए जाने एवं उसके 10 से 15 दिन ठहरने पर पांच लाख रुपए से अधिक का खर्च आएगा। अधिकारियों का कहना है कि एक व्यक्ति पर इतना खर्च धन की बर्बादी होगी। वह भी उस समय, जब विभाग बजट की कमी से जूझ रहा है।

विदेशी दौरे का नहीं दिखता लाभ
प्रदेश में विभिन्न विभागों के अफसर और मंत्री योजनाओं की जानकारी के नाम पर विदेश जाते रहते हैं, लेकिन इसका कोई लाभ धरातल पर आज तक दिखाई नहीं दिया। प्रशिक्षण के नाम पर यह दौरा केवल सैर सपाटा ही साबित होता है। जबकि विदेश दौरों पर लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed