{"_id":"ac5e8dca2b5128c80e24d5cd505ea911","slug":"garbage-pickers-were-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनते-बीनते बन गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा बीनते-बीनते बन गए चोर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! घर को चोरों की नजर से बचाए रखना है तो जरूरी है कि आप आसपास दिन में आने वाले शातिर किस्म के लोगों पर नजर रखें और शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को भी दें। क्योंकि दून में बंद घरों में रेकी कर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
इन घटनाओं को ऐसे शातिर चोर अंजाम दे रहे हैं जो कूड़ा बीनने या अन्य किसी बहाने से दिन में रेकी करते हैं और रात को मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे डालते हैं। सोमवार को पटेलनगर पुलिस ने ऐसे ही तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
तीनों कूड़ा बीनते हैं। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए चोर राजू कुमार पुत्र बिंदेश्वर साहनी निवासी सिदासपुर, बिहार, हाल निवास कांवली रोड, राजन कुमार पुत्र विजय साहनी निवासी कनसी थाना दरभंगा बिहार, हाल निवास काली का मकान कांवली रोड और विपिन शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी राजीव नगर गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों ने कूड़ा बीनने के बहाने रेकी कर पिछले माह शिवालिक एनक्लेव कारगी में बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घर से करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी और कुछ नकदी भी चोरी हुई थी।
एक लाख दस हजार रुपये की ज्वैलरी बरामद
चोरों से करीब एक लाख दस हजार रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई है। जबकि नकदी को चोरों ने खर्च कर दिया है। पुलिस ने तीनों चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
पकड़ में आए चोर राजू के खिलाफ पिछले तीन वर्ष में चोरी और अन्य अपराध के पांच मामले पटेलनगर थाने में दर्ज हैं।