फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garbage not lifted from Palm City Gate, company fined Rs 50,000

Dehradun News: पॉम सिटी गेट से कूड़ा नहीं उठा, कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना

Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Garbage not lifted from Palm City Gate, company fined Rs 50,000
कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने पर कंपनियों के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में तीनों कंपनियों पर 97526 रुपये का जुर्माना लगाया

नगर निगम ने शनिवार को दून पॉम सिटी गेट के सामने से कूड़ा नहीं उठाने और मुख्य मार्ग पर कूड़ा खाली करने पर कंपनी पर 60 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा आईडी कार्ड न होने, शत-प्रतिशत कूड़ा उठान न होने और कार्मिकों की वर्दी न होने पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार सुबह डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कूड़ा एकत्रीकरण के लिए अनुबंधित कंपनी सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट ने पाॅम सिटी के निकट स्थित प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठाया था। वहीं, कंपनी के वाहन ने कारगी स्थित ट्रांसफर स्टेशन के निकट मुख्य मार्ग पर कूड़ा खाली कर दिया। इन दोनों मामलों में 60 हजार रुपये का चालान किया गया। इनमें कूड़ा नहीं उठाने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन




सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट और इकॉन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण करने वाले वाहनों के न चलने, कर्मचारियों के बिना वर्दी के होने, बिना आई कार्ड के कार्य करने में 3850 एवं 2500 का अर्थदंड लगाया। इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस की गाड़ियों ने शनिवार को डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण शत-प्रतिशत नहीं किया। जिसके चलते मासिक बिल से 31,176 रुपये की कटौती की गई। सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी ने वार्ड 28, वार्ड 29 और वार्ड 48 और रेस कोर्स एरिया निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कूड़े का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed