फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garbage not being collected from 47 wards

Dehradun News: कर्मचारियों की हड़ताल से 47 वार्ड से नहीं उठ रहा कूड़ा

Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage not being collected from 47 wards

विज्ञापन
वाटरग्रेस और ईकोन कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इसके कारण राजधानी के 47 वार्डों से कूड़ा नहीं उठ पाया। उधर कंपनी और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

नगर निगम के पुराने 47 वार्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी वाटरग्रेस-ईकोन कंपनी की है। पिछले दो दिनों से कंपनी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके चलते इन वार्डों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। कूड़ा नहीं उठने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। बुधवार को शहर में लक्खी बाग, भंडारी बाग सहित कई मुख्य इलाकों में जगह-जगह कूड़ा देखने को मिला। उधर कंपनी और कर्मचारियों के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। नगर निगम ने दावा किया बुधवार को तीसरी कंपनी सनलाइट को कूड़ा उठान में लगाया गया।
विज्ञापन




-----

कंपनी और कर्मचारी के बीच विवाद, दून के लोगों को हो रही परेशानी



ईकोन व वाटरग्रेस कंपनी और कर्मचारियों के बीच चल रहा यह विवाद निगम और दून के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पूर्व में भी कई बार कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं। कई दिन बाद हड़ताल पर रहने के बाद मामला सुलझा था, लेकिन अब फिर वही स्थिति है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



कंपनी और कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान का नुकसान निगम को उठाना पड़ रहा है। निगम ने तीसरी कंपनी के माध्यम से कूड़ा उठवाया है। - डाॅ. अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed