फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garbage lying outside indoor badminton court

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के बाहर लगा कूड़े का ढेर

Sun, 14 Feb 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Garbage lying outside indoor badminton court
गढ़ी कैंट बोर्ड भले ही स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने की जुगत में लगा है, लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेर कैंट बोर्ड की सजगता की पोल खोल रहे हैं। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में हाल ही में मुख्यमंत्री ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया था। वहां कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट बोर्ड सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन कैंट क्षेत्र में जिस तरह से जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं, उससे लगता नहीं कि सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए कैंट बोर्ड कोई प्रयास कर रहा हो। आलम यह है कि कैंट बोर्ड ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान बनाए हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रेमनगर के विंग नंबर एक में तो कैंट बोर्ड ने नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के बाहर ही कूड़ेदान बनाया है। इससे बैडमिंटन खेलने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। यही नहीं जिस स्थान पर कूड़े का ढेर लगा है, वहां ट्रांसफार्मर भी रखा गया है। अगर कूड़े के ढेर में आग लग गई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार लोग इस संबंध में कैंट बोर्ड से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कैंट बोर्ड कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट का कहना है कि यहां लोग रात के समय कूड़ा फेंक देते हैं। कई बार लोगों और व्यापारियों से अपील की जा चुकी है कि यहां कूड़ा न फेंके। अब कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रात को भी दबिश दी जा रही है, जो भी पकड़ा जाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed