फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gaon bachao yatra in uttarakhand.

जो गांव की बात करेगा, वह देश में राज करेगा

Thu, 08 Oct 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़) Updated Thu, 08 Oct 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
gaon bachao yatra in uttarakhand.

गांव बचाओ यात्रा अस्कोट पहुंची तो पाल राजाओं की प्राचीन राजधानी ‘जो गांव की बात करेगा, वही देश में राज करेगा’ के नारों से गूंज उठी।

विज्ञापन


पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जौनसार भाबर से लेकर अलकनंदा घाटी तक, बागेश्वर से लेकर धारचूला तक सभी जगह लोगों में हताशा का माहौल है। कहीं पर भी ऐसा नहीं लगता कि हम अपने राज्य में रह रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा इस तरह की स्थितियां पैदा करने वाले जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने कहा कि राज्य गठन के बाद मनमानी बढ़ी है। राजनैतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए शहरों में धन खर्च किया और गांवों की उपेक्षा कर दी। वह कहते हैं कि पहाड़ को विकास के नाम पर लूटने का क्रम चल पड़ा है। सरकारी कर्मचारियों के मन में एक धारणा भर दी कि पहाड़ में नौकरी करना यानी दंडित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक दलों ने जनता का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए किया। असल जरूरतों से ध्यान हटाने के लिए कई टोटके किए जाते हैं। यदि राज्य के नीति निर्माताओं ने सही दिशा में कदम बढ़ाया होता तो गांव खाली नहीं होते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर इंजीनियर, अधिकारी सिर्फ अपनी भलाई के लिए काम कर रहा है।

जनता के साथ घोर धोखा हो रहा है। डॉ. जोशी ने पहाड़ों में बड़े बांधों का विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि छोटी बिजली परियोजनाओं का निर्माण किया जाए और लोगों को उनसे जोड़ा जाए। अर्पण संस्था के प्रदीप पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष की जरूरत है।

गांव के लोग संगठित होंगे तो राजनैतिक दलों को भी सोचना पड़ेगा। इस मौके पर समाजसेवी गणेश सौन ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। नुक्कड़ सभा में जेपी मैथानी, डॉ. हिमानी पुरोहित, मनमोहन नेगी, मुन्ना सिंह राणा, रघुवीर कंडवाल समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हल्दी और अदरक की खेती करें

पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने लोगों से कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति के लिए हल्दी और अदरक की खेती को बढ़ावा दें। सरकार जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाएगी। अब लोगों को खुद ही रास्ता बदलना होगा। हल्दी और अदरक नकदी फसलें हैं। इनको जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते।


पिथौरागढ़ में आज निकलेगी रैली
गांव बचाओ यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक रैली निकलेगी। डॉ. अनिल जोशी के नेतृत्व में निकलने वाली रैली में कई सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहेंगे।

कलक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में गोष्ठी होगी। यात्रा के स्थानीय संयोजक योगेश पाठक ने गांव बचाने को चल रही इस मुहिम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रैली सुबह 10.30 रामलीला मैदान से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed