फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri yamunotri kapat open on 21th april.

बेटी की तरह होगी गंगा-यमुना की विदाई

Sat, 18 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 18 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
gangotri yamunotri kapat open on 21th april.

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाटोद्घाटन के साथ मां यमुना और गंगा की डोली विदाई की तैयारियां भी तेज हो गई। गंगा के मुखबा एवं यमुना के खरसाली मायकेवासी डोली विदाई की तैयारी में लगे हुए हैं। ग्रामीण बेटी की तरह डोली को मायके से विदा करेंगे। अब छह माह बाद गंगा-यमुना की डोली अपने मायके आएगी।

विज्ञापन


गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 21 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। कपाट खुलने में दो दिन का समय शेष रह गया है। मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से सोमवार को रवाना होगी।
विज्ञापन


मुखबा में चल रही तैयारी
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गांव में डोली विदाई की तैयारी चल रही है। मुखबा में गंगा मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। सोमवार सुबह गंगा की डोली को चिणा, फाफरा, आलू, राजमा का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आर्मी पाइप बैंड की धुन के साथ डोली गंगोत्री के लिए रवाना होगी। पहले दिन रात्रि विश्राम के लिए डोली भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में पहुंचेगी।

दूसरे दिन प्रात: यहां से गंगोत्री के लिए रवाना होगी और दस बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। साढ़े बारह बजे मां गंगा की डोली की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।


यमुना के मायके में भी उत्साह
उधर, मां यमुना के मायकेवासी खरसाली के ग्रामीण भी डोली विदाई की तैयारी में जुटे हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुना की डोली कपाटोद्घाटन के दिन सुबह खरसाली से रवाना होगी। डोली को विदा करने लिए यमुना के चचेरे भाई समेश्वर की डोली भी ढोल-दमाऊं के साथ यमुनोत्री तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed