फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri-Yamunotri Highway: Traffic will remain closed near Dharasu band till 21 April

Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही

Tue, 11 Apr 2023 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 09:48 PM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है।

विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri Highway: Traffic will remain closed near Dharasu band till 21 April
गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक दिन में कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने बताया कि यह आदेश आज से लागू हो गया है। बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। कुछ दिन पूर्व यहां चौड़ीकरण कार्य के दौरान मलबे व बोल्डर की चपेट में आने से कंपनी के साइट इंचार्ज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


देहरादून की इस नाई की दुकान का नाम खींच रहा सबका ध्यान, वजह जान सब हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यहां मलबा हटाने व चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए जरूरी होने पर यातायात बंद करने को कहा था। सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते समय हर दिन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

 यातायात खुला रखने का समय

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
  • शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
  • सुबह 6 से 10 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed