फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri-Yamunotri Highway: Traffic will remain closed near Dharasu band for next three days

Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही

Mon, 10 Apr 2023 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

Gangotri-Yamunotri Highway: इन तीन दिनों में दोपहर 11 से 2 बजे तक व रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर यातायात बंद रहेगा।

विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri Highway: Traffic will remain closed near Dharasu band for next three days
गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन (मंगलवार से बृहस्पतिवार तक) 10 घंटे यातायात बंद रहेगा। चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन


Chardham Yatra: हेमकुंड साहिब के लिए भी पंजीकरण शुरू, राज्यपाल बोले- हर तीर्थयात्री हमारा ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने इस संबंध में सोमवार शाम को आदेश जारी किया। बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। कुछ दिन पूर्व यहां चौड़ीकरण कार्य के दौरान मलबे व बोल्डर की चपेट में आने से कंपनी के साइट इंचार्ज की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यहां मलबा हटाने व चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए जरूरी होने पर यातायात बंद करने को कहा था। एडीएम तीर्थपाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते समय हर दिन 10 घंटे यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इन दिनों में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा रात्रि में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर यातायात बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed