{"_id":"65a964afdaf32d1ac0017657","slug":"gangotri-highway-accident-news-dumper-hits-girl-near-dunda-she-dies-during-treatment-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Highway: डुंडा के पास डंपर ने युवती को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Highway: डुंडा के पास डंपर ने युवती को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
Thu, 18 Jan 2024 11:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:25 PM IST
सार
Gangotri Highway Accident News: वाहन की टक्कर से सुजाता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने युवती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे सुजाता पुत्री रघुवीर सिंह निवासी सैंणी डुंडा के पास सड़क पर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन
Leopard Terror: मसूरी वन प्रभाग अलर्ट... 24 लोगों की दो टीम 24 घंटे करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
विज्ञापन
इसी दौरान डुंडा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने सुजाता को टक्कर मारी। वाहन की टक्कर से सुजाता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन