फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri glacier melting fast

बढ़ा खतराः तेजी से पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर

Thu, 08 May 2014 08:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 08 May 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
gangotri glacier melting fast

जोखिम के साथ ही सही लेकिन गोमुख तक पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से गंगोत्री ग्लेशियर के पिघलने की हैरतंगेज तस्वीर सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन


इस बार गोमुख का मुहाना दाहिने छोर पर क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां करीब 40 मीटर गहरी दरार उभरने से ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार तेज होने की आशंका है।

बीते साल की आपदा और सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी ने गंगोत्री-गोमुख ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

जान हथेली पर लेकर आवाजाही करने को मजबूर पर्यटक

gangotri glacier melting fast

ट्रैक की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने शुरुआत में पर्यटकों को गोमुख क्षेत्र में आवाजाही की अनुमति नहीं दी।

गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलने के बाद अब पार्क में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। ट्रैक इस कदर जोखिम भरा है कि पर्यटक जान हथेली पर लेकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

कुछ जगह तो रस्सी से लटककर आगे बढ़ना पड़ रहा है। भोजवासा से कुछ पहले भुजगढ़ी में पत्थरों को पकड़कर चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहसी पर्यटक ही जुटा पा रहे हिम्मत

gangotri glacier melting fast

ऐसे में रोमांच के शौकीन साहसी पर्यटक ही गोमुख तक पहुंचने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। मौसम में आ रहा बदलाव गंगोत्री ग्लेशियर पर भारी पड़ रहा है।

एक साल के भीतर ग्लेशियर के मुहाने में आए बदलाव के बाद इसके पिघलने की रफ्तार तेज होने की आशंका है। इस हाल में अब गर्मियों और बरसात में गंगा भागीरथी में ज्यादा पानी आने की उम्मीद है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक जीएन यादव ने कहा कि पिछले साल के बाद गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने गोमुख में हुई क्षति का अभी जायजा नहीं लिया गया है।

क्षतिग्रस्त हुए गंगोत्री-गोमुख ट्रैक को दुरुस्त कराया जा रहा है। अभी तक पार्क क्षेत्र में प्रवेश के 10 परमिट जारी हुए हैं। 15 मई के बाद वह स्वयं गोमुख जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed