फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham doors will open on 10th May on Akshaya Tritiya Date announced on Navratri Chardham Yatra 2024

Uttarakhand: श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, नवरात्र के शुभ अवसर पर घोषित हुई तिथि

Tue, 09 Apr 2024 11:50 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Apr 2024 11:50 AM IST
सार

नवरात्र के पावन पर्व गंगोत्री धाम के कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Gangotri Dham doors will open on 10th May on Akshaya Tritiya Date announced on Navratri Chardham Yatra 2024
गंगोत्री धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Harish Rawat Interview: वॉकओवर नहीं दिया, हर सीट पर लड़ रही कांग्रेस...हरदा ने बेबाकी से दिए सवालों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त को पांच करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों को बेहतर व्यवस्थाओं व सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed