फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham Doors closed priests carry festive palanquin of Maa Ganga through difficult path to Mukhba

Gangotri Dham: कठिन डगर...आज भी तीर्थपुरोहित खतरनाक पगडंडियों से मुखबा पहुंचाते हैं मां गंगा की उत्सव डोली

Thu, 23 Oct 2025 04:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Oct 2025 04:12 PM IST
सार

सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज भी मां गंगा की उत्सव डोली कपाट खुलते समय मुखबा से गंगोत्री धाम तक पैदल जाती है। वहीं कपाट बंद होने पर उत्सव डोली गंगोत्री से मुखबा तक पैदल ही आती है।

विज्ञापन
Gangotri Dham Doors closed priests carry festive palanquin of Maa Ganga through difficult path to Mukhba

विस्तार

गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट बंद और खुलने पर आज भी तीर्थ पुरोहित और ग्रामीण गंगा की उत्सव डोली को मुखबा से जांगला तक दोनों ओर खतरनाक पगडंडियों से पहुंचाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से मुखबा से जांगला तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस पर सबसे अधिक परेशानी बर्फबारी के दौरान होती है। क्योंकि कई बार कपाट बंद होने के समय क्षेत्र में बर्फबारी होती है।

विज्ञापन


सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज भी मां गंगा की उत्सव डोली कपाट खुलते समय मुखबा से गंगोत्री धाम तक पैदल जाती है। वहीं कपाट बंद होने पर उत्सव डोली गंगोत्री से मुखबा तक पैदल ही आती है। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों को सबसे अधिक परेशानी का सामना जांगला से मुखबा तक करना पड़ता है। क्योंकि वहां पर करीब सात किमी का पैदल मार्ग खड़ी चट्टानों और पहाड़ी पर बनी पगडंडियों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन


Kedarnath: मंदिर के कपाट बंद...जयघोष से गूंजी केदारघाटी, शीतकालीन प्रवास पर चली बाबा की डोली, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Gangotri Dham Doors closed priests carry festive palanquin of Maa Ganga through difficult path to Mukhba

तीर्थ पुरोहित इन पगडंडियों में विषम परिस्थिति के बीच उत्सव डोली को पूरी श्रद्धा के साथ ले जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से मुखबा से जांगला तक करीब सात किमी लंबी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके बाद प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सहित वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी।

वहीं डीएम ने इस संबंध में वन विभाग और लोनिवि को संयुक्त सर्वे कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार तक गुहार लगाई है। सड़क निर्माण से तीर्थ पुरोहितों और ग्रामीणों को तो लाभ मिलेगा वहीं गंगोत्री हाईवे के विकल्प के रूप में यह सहयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed