फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ganga water is so dirty

हरकी पैड़ी पर गंगाजल पीने लायक नहीं

Fri, 01 Aug 2014 11:31 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
ganga water is so dirty

उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि हरिद्वार में गंगा का जल प्रदूषित है। लेकिन, गंगोत्री से लक्ष्मण झूला तक गंगा का पानी शुद्ध और पीने योग्य है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि गंगा नदी के जल का स्तर बनाए रखने का दायित्व राज्य प्रदूषण बोर्ड का है।

पिछले तीन वर्ष की रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि गंगोत्री से लक्ष्मण झूला तक गंगा नदी का जल उच्च स्तर का है। गंगोत्री तक पानी पीने योग्य है।

विज्ञापन

बस नहाने के लिए ठीक है गंगा का पानी

ganga water is so dirty

हरिद्वार में हर की पौड़ी और रुड़की में पानी की स्तर बी श्रेणी का है। यह पीने लायक नहीं है लेकिन इसमें डुबकी लगाई जा सकती है। यहां पानी नहाने के लिए ठीक है। पिछले कुछ वर्षों में यहां के पानी की क्वालिटी में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

गंगा नदी की सफाई को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल और 5 मई के आदेश में पानी की गुणवत्ता और जलशोधन संयंत्रों की स्थिति पर उत्तराखंड सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक वाईके मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा है कि एक नया जलशोधन संयंत्र लगाया जा रहा है। इसके बारे में इस साल दिसंबर में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed