फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Dussehra-Nirjala Ekadashi 2025 Entry of heavy vehicles banned in Haridwar Know Traffic Plan

गंगा दशहरा-निर्जला एकादशी: हरिद्वार में कल रात से भारी वाहनों की एंट्री बंद, तीन दिन ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

Tue, 03 Jun 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

Haridwar News: ⁠चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जाएगा। चंडी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जाएगा। ⁠

विज्ञापन
Ganga Dussehra-Nirjala Ekadashi 2025 Entry of heavy vehicles banned in Haridwar Know Traffic Plan
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। बुधवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। पांच, छह, सात जून तक यातायात प्लान जारी रहेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि नगला इमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैंप पार्किंग, होर्डिंग एरिया में लाया जाएगा। यहां से धीरे-धीरे वाहनों को छोड़ा जाएगा। ⁠चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जाएगा। चंडी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जाएगा। ⁠सामान्य यातायात के दबाव में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा। ⁠टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा। ⁠यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: दशकों बाद इस वर्ष सिद्धि योग में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जाने-अनजाने पुण्य के बजाए न कर बैठे पाप

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक ऐसे रहेगी वाहनों की व्यवस्था
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन मंगलौर, कोर काॅलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से हरिद्वार पहुंचेंगे और अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा से शनि चौक से मातृसदन पुलिया से होकर बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर डायवर्जन करते हुए सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनिचौक, मातृसदन पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर से होते हुए नजीबाबाद भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद, नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से दीनदयाल-पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजा जाएगा।
- बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, 4.2 डायवर्ट किया जाएगा और गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में भेजा जाएगा।
- देहरादून, ऋषिकेश से स्नान आने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला से हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- देहरादून, ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला, चंडी चौक से एनएच-344 से मेरठ-दिल्ली भेजे जाएंगे।
- देहरादून, ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को नेपालीफार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी, श्यामपुर, नजीबाबाद भेजे जाएंगे।

बसों के लिए ये होगी व्यवस्था
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से स्नान के लिए आने वाली प्राइवेट बसों को नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनिचौक, मातृसदन पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में आएंगी।
- दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश, देहरादून जाने वाले वाहनों को नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर, मोहंड से होते हुए देहरादून, ऋषिकेश जाएंगे।

आटो, विक्रम के लिए रहेगा डायवर्जन
- यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम, ऑटो को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। जयराम मोड़ से आगे नहीं जाएंगे। यहीं वापस जाएंगे।
- पुल जटवाड़ा, ज्वालापुर से आने वाले रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति तिराहा से डायवर्जन यू-टर्न लेते हुए तुलसी चौक की तरफ से कनखल की ओर एवं ज्वालापुर की तरफ जाने वाले मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।
- बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम, ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति तिराहा से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की तरफ भेजे जाएंगे।
- ज्वालापुर की तरफ जाने वाले मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल व ज्वालापुर जा सकेगें।
- ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम, ऑटो, टैक्सी का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed