फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Dussehra 2023: Haridwar Mela area divided into 4 super zones 16 zones and 37 sector

Ganga Dussehra: 4 सुपर जोन, 16 जोन व 37 सेक्टर में बंटा हरिद्वार मेला क्षेत्र, 764 जवान और पीएसी रहेगी तैनात

Mon, 29 May 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 May 2023 08:21 PM IST
सार

Ganga Dussehra 2023 Haridwar News:  ऋषिकुल ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान मेला को लेकर पुलिस बल को ब्रीफ किया।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023: Haridwar Mela area divided into 4 super zones 16 zones and 37 sector
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान मेला को लेकर पुलिस बल को ब्रीफ किया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ बरसाती और पानी की बोतल रखेगा। गर्मी होने पर डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ग्लूकोज, ओआरएस भी रखेंगे। ड्यूटी प्वाॅइंट पर पहुंचने से पूर्व प्रत्येक जवान अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर ले।
विज्ञापन


Ganga Dussehra: बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले यात्री ध्यान दें, पांच जून तक लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान की जानकारी सभी को होनी चाहिए। प्लान के संबंध में कोई भी असमंजस की स्थिति होने पर बेझिझक अपने उच्चाधिकारी से पूछें। मेले के दौरान फैलने वाली अफवाह अक्सर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है। उन्हें रोकने के लिए सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मी, एलआईयू, चेतक/ मोबाइल वाहन क्षेत्र में निगरानी रखें।

घाटों को खाली कराते रहें

एसएसपी ने कहा कि हर की पैड़ी, मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों में भीड़ का दबाव अधिक रहता है। फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराते हुए श्रद्धालुओं को सही तरीके से बाहर निकालने के लिए सजग रहें। जिससे भगदड़ की संभावना न बने। ड्यूटी के दौरान केवल आवश्यक कार्य के लिए ही मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाए।

ये पुलिसकर्मी स्नान में होंगे तैनात

एएसपी चार, सीओ- 14, निरीक्षक, एसओ- 17, एसआई-44, एलएसआई 18, एएसआई 37, हेड कांस्टेबल 56, कांस्टेबल 189, एलसी 75, टीआई एक, टीएसआई सात, हेड कांस्टेबल 14, कांस्टेबल 40, प्रशिुक्ष एसआई 135 एवं हेड कांस्टेबल 131, बीडीएस/डॉग स्क्वायड की दो टीम, फायर यूनिट दो, फ्लड़ कंपनी एक प्लाटून, पीएसी चार कंपनी, दो प्लाटून की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed