फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gang that kidnapped and sold two children caught, child was sold for two lakh rupees

Dehradun News: दो बच्चों का अपहरण कर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, दो लाख में बेचा था बच्चा

Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gang that kidnapped and sold two children caught, child was sold for two lakh rupees
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- बच्चों के रिश्ते के मामा ने किया था साथियों के साथ अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार
I
I- आरोपी बच्चों को मां के साथ ले गए थे बिजनौर, मां को बिजनौर में छोड़ा, एक बच्चे को देहरादून
I
I- एक आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए दे रहीं दबि
I
Iदो बच्चों का अपहरण कर एक को बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बच्चों का रिश्ते का मामा है। वहीं एक सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
I
Iआरोपी बच्चों और उनकी मां को अपने साथ बिजनौर ले गए थे। आरोपियों ने महिला को मायके छोड़ा और बड़े बच्चे को देहरादून छोड़ गए। इसके बाद छोटे को दो लाख रुपये में बिजनौर में बेच दिया। इन आरोपियों ने बच्चे को आगे भी बेच दिया। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यमुना कॉलोनी की रहने वाली महिला रीना ने गत दो जनवरी को कैंट पुलिस को शिकायत की थी। बताया था कि उनके दो पुत्रों आकाश (पांच वर्ष) और विकास (दो वर्ष) का अपहरण कर लिया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई और लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iपता चला कि महिला के घर उसके मामा का बेटा बिजनौर के जाटान मोहल्ला निवासी राकेश आता जाता है। वह गत 16 दिसंबर को रीना और उसके इन दोनों बेटों को अपने साथ ले गया था। उस वक्त राकेश के साथ एक वृद्ध महिला भी थी। इसके बाद 30 दिसंबर 2024 को राकेश ने रीना को बिजनौर के झालू में उसके मायके में छोड़ दिया। तीन दिन बाद दो जनवरी को उसने रीना के बड़े बेटे आकाश को यमुना कॉलोनी के गेट पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकरीब 10 दिन की जांच के बाद पुलिस ने राकेश, मुरादाबाद के गोहरपुर सुल्तानपुर निवासी तानिया, धामपुर बिजनौर के गांव कोडीपुर की रहने वाली प्रियंका और उसी के गांव के सेंटी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि राकेश 15-16 वर्षों से सहस्रधारा रोड पर रहता है और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में माली का काम करता है। उसकी जान पहचान राहुल से है। राहुल भी उसके साथ सफाई का काम करता है। दिसंबर 2024 में राहुल की बेटी तानिया ने बताया कि धामपुर की रहने वाली प्रियंका को एक बच्चे की जरूरत है।
I
I
I
Iइसके बदले वह उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है। इसके बाद राकेश ने राहुल के साथ मिलकर रीना के बच्चों के अपहरण का षड्यंत्र रचा। उसने प्रियंका और सेंटी को दो लाख रुपये में रीना के छोटे बेटे विकास को बेच दिया। इन पैसों को सभी ने आपस में बांट लिया। प्रियंका और सेंटी ने इस बच्चे को आगे शिवाला कलां के गांव सरकथल में बेच दिया। पुलिस ने वहां से बच्चे को बरामद कर लिया है।
I
I---
I
I
I
Iराहुल नहीं आ सका पुलिस की पकड़ में
I
I
I
Iजांच में पता चला कि सभी आरोपी कई दिनों तक राहुल की बुआ के घर अमरोहा में रुके थे। पुलिस ने यहीं से दो आरोपियों राकेश और तानिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, प्रियंका और सेंटी अपने गांव कोडीपुरा से गिरफ्तार हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि राहुल वहां से भागने में सफल हो गया। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।

I
I
I
I----
I
I

I
Iराकेश ने बेच दिए अपने दोनों बच्चे
I
I
I
Iराकेश और उसके साथी बच्चा बेचने का काम काफी समय से कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि इस दौरान जांच में पता चला है कि राकेश ने भी अपने दोनों बच्चे प्रियंका और सेंटी के माध्यम से किसी को बेचे हैं। पुलिस इन बच्चों की तलाश भी कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article