{"_id":"58dbc8364f1c1bfc4c63de93","slug":"gang-rape-in-mangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में बाहर छोड़कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में बाहर छोड़कर हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
Updated Wed, 29 Mar 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर युवती से दुराचार किया। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती का नारसन खुर्द निवासी युवक दीपक के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का आरोप है कि 26 मार्च की रात को दीपक ने उसे शादी करने का झांसा देकर गांव के बाहर बुलाया।
विज्ञापन
जब वह गांव के बाहर पहुंची तो दीपक कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था। रास्ते में उसने दो अन्य युवकों को भी बैठा लिया। बाद में खेत में बने एक कमरे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद सुबह चार बजे उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने भेजा है। साथ ही आरोपी नारसन खुर्द निवासी दीपक, वैभव उर्फ बिट्टू और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ परीक्षित कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।