{"_id":"65d25b9d3dbf4d4005075527","slug":"gang-of-fraudsters-cheated-rs-359-crore-from-saraf-dehradun-news-c-5-1-drn1030-353003-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन बिकवाने के नाम पर सराफ से 3.59 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन बिकवाने के नाम पर सराफ से 3.59 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
Iवसंत विहार थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमाI
जालसाजों के गैंग ने जमीन बिकवाने के नाम पर सराफ से 3.59 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार थाने में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ कई राज्यों में जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं।
एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कार्रवाई सतीश कुमार सैनी निवासी शिवालिक पुरम, जीएमएस रोड की शिकायत पर की गई है। सैनी का क्षेत्र में ही एक ज्वेलरी शोरूम है। तीन साल पहले सैनी से कुछ लोगों ने जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया था। बताया था कि उनके बाबा को गुरुद्वारा और अस्पताल बनाने के लिए जमीन की जरूरत है।
सैनी ने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए अपने परिचितों की जमीन उन्हें दिखाई। लेकिन, इन लोगों ने इस जमीन को लेने से इन्कार कर दिया। इस पर गैंग के कुछ सदस्यों ने 70 बीघा जमीन झाझरा में होने की बात सैनी से कही। बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए इस जमीन की मिट्टी भी पास हो गई है। बाबा इस जमीन को खरीद लेंगे। जमीन का मालिक इस जमीन को 95 लाख रुपये बीघा बेच रहा है। लेकिन बाबा को यह जमीन 1.35 करोड़ रुपये प्रति बीघा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने सैनी से ही 3.80 करोड़ रुपये लेकर फर्जी एग्रीमेंट बनवा लिया। लेकिन जब चेक किया तो पता चला कि इस तरह की कोई जमीन वहां पर नहीं है। सैनी ने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने महज 21 लाख रुपये ही वापस किए।
Iइन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमाI
एसओ उनियाल ने बताया कि सैनी की शिकायत पर अशोक कुमार निवासी एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला, हाल निवासी बंजारावाला, टी एस्टेट, साहिल गर्ग निवासी अमर विहार, जगाधरी जिला यमुनानगर, शरद गर्ग निवासी अमर विहार, नियर एचईसी कॉलेज, जगाधरी जिला यमुनानगर, अमजद अली हाल निवासी देहरादून रोड कमेशपुर, छुटमलपुर, सहारनपुर, पूर्व निवासी जोहड़ी गांव, राजपुर रोड, अदनान निवासी अलीपुर, सहारनपुर, संजय गुप्ता निवासी अमर विहार, जगाधरी जिला यमुनानगर, संजीव गर्ग उर्फ संजीव कुमार उर्फ सीए निवासी अमर विहार, जगाधरी जिला यमुनानगर, आशीष गुप्ता निवासी छत्टा नाला गरियान, जडोदा यमुनानगर, सोलंकी निवासी अज्ञात, मलकीयत सिंह उर्फ बाबा उर्फ बलबीर सिंह निवासी नाडा साहिब थाना चंडी मंदिर पंचकुला, चंडीगढ़, राजा, चन्नी और राजीव चौहान निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।