{"_id":"54bd3cc4ec1107ddd84715fa7b550384","slug":"ganesh-joshi-met-with-chief-health-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रमुख सचिव से मिले विधायक जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रमुख सचिव से मिले विधायक जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं पर विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश से मुलाकात की।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि वर्ष 2010 में शुरू हुआ मसूरी सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ। जबकि वर्ष 2013-14 में बनकर तैयार किया जाना था। मांग पर भवन निर्माण का बजट भी बढ़ाया गया। शासन से बजट आवंटित न होने से सिविल अस्पताल आवासीय परिसर में चल रहा है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था को नोटिस
प्रमुख सचिव ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है। एक महीने में स्पष्टीकरण न मिलने पर काम दूसरी कार्यदायी संस्था को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने शव गृह को सड़क के नजदीक बनाने, ईएनटी डॉक्टर की पोस्टिंग करने आदि मांग भी की गई। प्रमुख सचिव ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, रूप सिंह कठैत, महामंत्री कुशाल राणा, गंभीर पंवार, अमित भट्ट, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक शामिल थे।