फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gamblers trying to gamble on Diwali, police alert

Dehradun News: दिवाली पर जुए की जुगत में जुआरी, पुलिस सतर्क

Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gamblers trying to gamble on Diwali, police alert
हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पर जुआरी जुए की जुगत लगाने में जुट गए हैं। ऐसे में पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जुए पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। विभिन्न इलाकों में एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है। विशेषकर बदनाम क्षेत्रों में अधिक सक्रियता बरती जा रही है।
विज्ञापन




दिवाली पर जुआ खेलने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। कभी एक वर्ग विशेष के इस शौकिया खेल को असामाजिक लोगों ने भी अपना लिया। दिवाली की रात और इससे पहले अक्सर जुआरी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में इन जगहों पर आपराधिक घटनाएं होने की भी आशंका रहती है। लिहाजा, पुलिस को चौकन्ना रहने को कहा गया है। प्रेमनगर, पटेलनगर, कैंट, रायपुर आदि जगहों के विशेषकर सूने इलाकों में जुआरियों की महफिल सजती है।
विज्ञापन




इन क्षेत्रों में विशेष नजर बनाकर रखने के लिए एसएसपी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थानों को इनपुट जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जुए पर पूर्णतया अंकुश लगाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iपिछले दिनों पकड़ा था ऑनलाइन सट्टा
I



पुलिस ने कुछ दिन पहले पटेलनगर क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा पकड़ा था। सटोरी मोबाइल एप से सट्टा लगवा रहे थे। जुए से संबंधित भी कई मोबाइल एप अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में आशंका यह भी है कि कुछ लोग ऑनलाइन भी जुए में हाथ आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed