फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Galwan Valley dispute: Army Helicopter Dhruva arrives in China border with Nighty material In Uttarakhand

उत्तराखंड: सेना ने चीन सीमा क्षेत्र में की घेराबंदी, सैन्य सामग्री लेकर पहुंचा वायु सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर 

Sun, 21 Jun 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jun 2020 08:47 PM IST
सार

  • लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर चीन के हमले के बाद सीमा क्षेत्र में घेराबंदी 

विज्ञापन
Galwan Valley dispute: Army Helicopter Dhruva arrives in China border with Nighty material In Uttarakhand
जोशीमठ पहुंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर चीन की ओर से किए गए हमले के बाद सेना ने सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर सैन्य सामग्री लेकर जोशीमठ में सेना के हेलीपैड पर उतरा।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को यहां दो चेतक हेलिकॉप्टर लैंड हुए थे। लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के बीच बनी तनातनी की स्थिति के बाद चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर भी आईटीबीपी और सेना लगातार घेराबंदी मजबूत कर रही है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ेंचीन-नेपाल सीमा पर पहुंचे भारतीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी और सेना के उच्च अधिकारी लगातार सीमा की हर पल की जानकारी ले रहे हैं। सीमा पर प्राइवेट ट्रकों से भी जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। 

सीमा पर रसद और शस्त्र भेजने का सिलसिला जारी 

भारत-चीन सीमा के साथ नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के बीच सीमा पर रसद और हथियारों को पहुंचाने का सिलसिला जारी है। सेना के वाहनों का काफिला रसद और कई प्रकार के शस्त्रों को लेकर मैदान से पहाड़ की तरफ रविवार को रवाना किया गया। भवाली में सैन्य गतिविधियों को देखकर लोगों ने अनुमान लगाया कि ये वाहन सीमा पर भेजे जा रहे हैं। 

उत्तराखंड के कुमाऊं से नेपाल और चीन की सीमा लगती है। लद्दाख के गलवां घाटी में चीनी सेना की हरकत के बाद से उत्तराखंड से लेकर अरुणांचल प्रदेश से लगी चीन सीमा पर तनाव बढ़ गया है। चीन की किसी भी हरकत से निपटने के लिए भारतीय सेना सीमा पर पूरी तरह मुस्तैद है।

वहीं नेपाल सरकार की ओर से भारतीय क्षेत्र को नए नक्शे में दर्शाने के बाद नेपाल सीमा पर भी तनाव है। इसे देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट है। इधर, केंद्रीय खुफिया विभाग भी सक्रिय है। सोशल मीडिया पर आईबी निगरानी रख रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हमारे सैनिकों ने चीन की सारी अकड़ निकाल दी

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गलवां वैली में हुई हाल की घटना को चीन की छटपटाहट करार दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि चीन के साथ आर्थिक संबंधों पर पुनर्विचार किया जाए। 

उन्होंने कहा कि चीन चारों तरफ से घिर चुका है। इसलिए अब वह ऐसा कायराना प्रयास कर रहा है। उन्होंने गलवां घाटी में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमारे जवानों ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे दुनिया की किसी भी चुनौती से निपट सकते हैं। हमारे जवान भले ही संख्या में चीन से बहुत कम थे लेकिन उन्होंने चीन की सारी अकड़ निकाल दी। 

चीन को यह समझ लेना चाहिए कि भारत अब उसकी आंख में आंख मिलाकर बात कर सकता है। आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। यह 2020 का सशक्त भारत है। आज भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। इसलिए चीन पुरानी गलतियों को दोहराने की भूल न करे। अगर चीन ऐसा करता है तो उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed