फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Galvan Valley dispute: A large number of soldiers deployed in China border area along Uttarakhand, intelligence alert

गलवां घाटी विवाद : उत्तराखंड से लगी चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवान तैनात, खुफिया तंत्र अलर्ट

Sat, 20 Jun 2020 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Galvan Valley dispute: A large number of soldiers deployed in China border area along Uttarakhand, intelligence alert
बाड़ाहोती - फोटो : File Photo

लद्दाख में भारत-चीन के बीच उपजे विवाद के कारण चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन



सेना के वाहनों में खाद्यान्न सामग्री भी सीमा क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईटीबीपी उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिन से सीमा क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। वे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के निरीक्षण पर भी गए।
विज्ञापन


चीन और नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 24 घंटे पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे भारतीय जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से सेना और आईटीबीपी के साथ ही खुफिया तंत्र अलर्ट है। लगातार सीमा क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है।

शुक्रवार को चमोली जिले में आसमान में सेना के हेलीकॉप्टर भी घूमते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी के उत्तरी कमान के उच्च अधिकारी तीन दिनों से बाड़ाहोती क्षेत्र में हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सेना की ओर से पर्याप्त मात्रा में असलहे व तोपें भी सीमा क्षेत्र में पहुंचा दी गई हैं।

चीमा सीमा पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सेना व आईटीबीपी के अधिकारी

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर विवाद के चलते चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर सेना की अलर्टनेस ज्यादा बढ़ गई है। शनिवार को जोशीमठ स्थित सेना के ब्रिगेड हेड क्वार्टर में सेना के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें चमोली जिले से लगी सीमा पर हो रही गतिविधियों की जानकारी ली गई। इसके बाद सेना व आईटीबीपी के अधिकारियों ने सीमा पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को जोशीमठ स्थित सेना के हेलीपैड पर दो चेतक हेलीकॉप्टर लैंड हुए। बताया जा रहा है कि बरेली से ले. जनरल यहां की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने 9 पर्वतीय माउंट ब्रिगेड जोशीमठ में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा की गतिविधियों की जानकारी ली।

वहीं आईटीबीपी के उत्तरी कमान के एक अधिकारी भी सीमा पर स्थिति का जायजा लेने गए हैं। मालूम हो की लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के बीच बनी तनातनी की स्थिति के बाद चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर भी आईटीबीपी और सेना मुस्तैद है। सीमा पर सेनाओं की अलर्टनेस बढ़ गई है। आईटीबीपी और सेना के उच्च अधिकारी लगातार सीमा की हर पल की जानकारी ले रहे हैं। सीमा पर प्राइवेट ट्रकों से भी जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।

दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश में भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से गलवां घाटी में शहीद हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन व्रत रखकर शहीदों को याद किया।

मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगा तट पर एकत्रित होकर वीर शहीदों के सम्मान में मां गंगा को दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

देश की रक्षा के लिए भारतीय वीरों ने दुश्मनों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भरत लाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, अभिनंदन दुबे, मनीष राजपूत, बृजेश चतुर्वेदी, राजू प्रजापति, विकास भंडारी, नवनीत राजपूत, रामजी पांडेय, सूरजीत राणा, मोहन नागर, विवेक भारती, निपुण धाकड़, सचिन सौदियाल आदि मौजूद थे। 

उधर बहुजन समाज पार्टी ने गलवां घाटी में शहीद हुए वीर शहीदों की याद में शोक सभा का आयोजन किया । कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पंकज जाटव, प्रदीप कुमार, महावीर सिंह, वीरबहादुर राजभर, संजीव कुमार, राजकुमार जाटव, अशोक कुमार, जसकरण यादव, रविंद्र जाटव, शुभम, सुनील कुमार, मनोज, रमेश गौतम, किशोरी लाल, भानु प्रकाश, अमित, प्रदीप, विकास, मनीष, शिवपाल, समरपाल, लाखन सिंह, गौतम, सुभाष, राजेश राजभर, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed