फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gallantry Award: Uttarakhand Bageshwar Major Prashant Bhatt will be honored with Sena Medal

Gallantry Awards: उत्तराखंड के लाल को मिलेगा वीरता पुरस्कार, सेना मेडल से सम्मानित होंगे मेजर प्रशांत

Fri, 27 Jan 2023 04:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कौसानी (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कौसानी (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

मेजर प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कौसानी में हुई। नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से उन्होंने कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा हासिल की। आठवीं पास करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ।

विज्ञापन
Gallantry Award: Uttarakhand Bageshwar Major Prashant Bhatt will be honored with Sena Medal
मेजर प्रशांत भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कौसानी निवासी सैन्य अधिकारी मेजर प्रशांत भट्ट को वीरता पुरस्कार सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से की गई वीरता पुरस्कारों की घोषणा में उन्हें सेना मेडल के लिए चयनित किया गया है। मेजर भट्ट के पुरस्कृत होने की खबर से जिलेवासियों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


Republic Day 2023: केदारनाथ से लेकर चीन सीमा तक उत्तराखंड में ऐसे मना गणतंत्र दिवस का जश्न, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

पहले ही प्रयास में पास किया था एनडीए

मेजर प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कौसानी में हुई। नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से उन्होंने कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा हासिल की। आठवीं पास करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ। वहां से इंटरमीडिएट पास करने के बाद पहले ही प्रयास में उनका चयन एनडीए में हुआ। चार साल का कोर्स करने के बाद वर्ष 2014 में वह भारतीय सेना के दो पैरा स्पेशल फोर्स में लेफ्टिनेंट के पद पर चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर कई ऑपरेशनों को दे चुके अंजाम

सेवाकाल में बॉर्डर पर हुए कई सफल ऑपरेशन में उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और साहस को देखते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों के लिए चयनित जाबांजों में उन्हें भी सेना मेडल के लिए चुना गया है। मेजर प्रशांत वर्तमान में महू में जूनियर कमांड का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

दादा से मिली सेना में जाने की प्रेरणा

मेजर प्रशांत के पिता भुवन मोहन भट्ट सेवानिवृत इंजीनियर और माता किरन भट्ट गृहणी हैं। उनको सेना में जाने की प्रेरणा अपने दादा स्वर्गीय एचडी भट्ट से मिली थी। उनके दादा प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत थे, वह अपने पोतों को वीर जवानों की गाथा सुनाकर देशभक्ति का पाठ पढ़ाते थे। बचपन से वीरता की कहानियां सुनते हुए प्रशांत ने सेना को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed