फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gajwa-e-Hind Uttarakhand haridwar connection connected hundreds of youth with ideology more Updates in hindi

Haridwar: गजवा-ए-हिंद का उत्तराखंड कनेक्शन, सैकड़ों युवाओं को विचारधारा से जोड़ने सहित कई खुलासे

Tue, 11 Oct 2022 06:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ के सहयोग से दो संदिग्ध आतंकियों को हरिद्वार से पकड़ा है।इन दोनों से विस्तृत पूछताछ यूपी एटीएस ने ही की है। हरिद्वार के कुछ क्षेत्र विशेष से गजवा-ए-हिंद की विचारधारा से युवाओं को जोड़ने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Gajwa-e-Hind Uttarakhand haridwar connection connected hundreds of youth with ideology more Updates in hindi
डीजीपी अशोक कुमार, उत्तराखंड - फोटो : ANI

विस्तार

गजवा-ए-हिंद की विचाराधारा को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार में कुछ क्षेत्र विशेष का इस्तेेमाल किया जा रहा था। यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े आठ संदिग्ध आतंकियों में से एक बांग्लादेशी लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था। एक स्थानीय युवक लंबे समय से उसका दोस्त था। आशंका जताई जा रही है कि हरिद्वार के सैकड़ों युवाओं को ये अपनी विचारधारा से जोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


संयुक्त टीम ने अलीनूर निवासी सलेमपुर, जिला हरिद्वार, मूल निवासी ग्राम जहरन, जिला गोपालगंज, ढाका, बांग्लादेश और मुदस्सिर निवासी नगला इमरती, रुड़की, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में उत्तराखंड कनेक्शन का भी पता चला है।

विज्ञापन

 

आशंका है कि ये दोनों यहां लंबे समय से कुछ स्थान विशेष से गजवा-ए-हिंद विचारधारा से युवाओं को जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इन्हें टेरर फंडिंग के जरिये बहुत सा पैसा भी मिल रहा था। इससे ये अपना स्थानीय मॉड्यूल तैयार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी एटीएस ने ही की विस्तृत पूछताछ
बांग्लादेशी युवक को मुदस्सिर ही अपने साथ लेकर आया था। बताया जा रहा है कि उसके किसी रिश्तेदार ने दोनों को कोलकाता में एक कार्यक्रम में मिलवाया था। तभी से दोनों गजवा-ए-हिंद की विचारधारा से जुड़ गए थे। उन्होंने ज्वालापुर और इसके आसपास के इलाकों में युवाओं को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया। कभी ये सभाएं करते थे तो कभी कुछ साहित्य भी वितरित करते थे। हालांकि, इन दोनों से विस्तृत पूछताछ यूपी एटीएस ने ही की है। लिहाजा, स्थानीय पुलिस और एजेंसी के पास भी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  20 लाख में रचा गया था हत्या का षड्यंत्र, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास की सुरक्षा बढ़ाई

यह देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील प्रकरण है। यूपी एटीएस और अन्य एजेंसियों से उत्तराखंड एसटीएफ का समन्वय बना हुआ था। प्रकरण में यथोचित सहयोग भी दिया गया। प्रकरण के संबंध में कोई भी जानकारी उत्तर प्रदेश एटीएस ही दे सकती है।  -अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ उत्तराखंड 

-उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से हरिद्वार से ग़ज़वा-ए-हिंद के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार। -डीजीपी अशोक कुमार, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed