फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gairsain will get soon sub-district hospital, 3.6 crores approved for construction of new buildings

Uttarakhand: गैरसैंण को जल्द मिलेगा उप जिला चिकित्सालय, नए भवन निर्माण के लिए शासन ने किए 3.6 करोड़ स्वीकृत

Mon, 25 Jul 2022 09:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 09:23 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महिला बेस अस्पताल सिमली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला अस्पताल के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Gairsain will get soon sub-district hospital, 3.6 crores approved for construction of new buildings
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को शीघ्र उप जिला अस्पताल की सौगात मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 3.06 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अगस्त से अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उप जिला अस्पताल बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को गैरसैंण में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय महिला बेस अस्पताल सिमली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। शीघ्र ही गैरसैंण में उप जिला अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने उप जिला अस्पताल के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आगामी अगस्त माह में उप जिला अस्पताल के शिलान्यास को कहा।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...बेटी हो तो ऐसी: 'श्रवण' बनकर पूरी की मां की इच्छा, 80 किमी दूर साइकिल पर बैठाकर पहुंची नीलकंठ धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिमली में 40 बेड के महिला बेस अस्पताल में सभी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होंगी जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी लैब और आईसीयू यूनिट की सुविधा दी जाएगी। 

उन्होंने कहा उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण व राजकीय महिला बेस अस्पताल सिमली के शुरू होने से क्षेत्र के बड़े तबके को स्थानीय स्तर पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक बीआर टम्टा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed