फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gairsain development in government priority.

गैरसैंण का विकास तो होगा पर राजधानी अभी नहीं

Sat, 19 Nov 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण Updated Sat, 19 Nov 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
gairsain development in government priority.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

गैरसैंण राजधानी पर सरकार सत्र के दूसरे दिन भी अपना पक्ष स्पष्ट नहीं कर पाई। सत्र शुरू होने से पहले सीएम हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता बुलाकर भाजपा को गैरसैंण के मुद्दे पर टारगेट कर सरकार को बेदाग साबित करने की कोशिश की। सीएम बोले भाजपा ने जनभावनाओं का अपमान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने राजधानी के मुद्दे को किनारे पर रख गैरसैंण क्षेत्र के समुचित विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। गैरसैंण के लिए सड़क मार्ग निर्माण अवस्थापना निगम के गठन के साथ एक हवाई पट्टी बनाने की घोषणा कर उन्होंने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी।
विज्ञापन


विधानभवन के बाहर खुली धूप में आयोजित पत्रकार वार्ता में पहुंचे सीएम ने आते ही भाजपा को टारगेट पर लिया। सीएम ने कहा कि भाजपा लगातार तीन बार गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में इस तरह का प्रपंच रच चुकी है। प्रत्येक सत्र को चलने नहीं दिया गया। भाजपा की सत्र को लेकर गंभीरता इसी बात से साफ होती है कि उनके आधे विधायक गैरसैंण पहुंचे ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण पर निश्चित रोडमैप पर हो रहा काम

gairsain development in government priority.
gairsain - फोटो : arunesh pathaniya/ amarujala dehrdun

पहले दिन जब सदन का गैरसैंण के मुद्दे पर बहिष्कार किया उनके सात सदस्य सदन में थे। उन्होंने कहा कि जिस नियम के तहत भाजपा गैरसैंण पर चर्चा कर आम राय बनाने की मांग कर रही थी वह सरकार के खिलाफ सेंसर है। कोई भी सरकार ऐसे प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करवाती।

कुल मिलाकर भाजपा गैरसैंण से भागना चाहती थी। यह उनकी हिट एंड रन की प्रवृति को दर्शाता है। आरोप थोप दो और भाग जाओ। सीएम ने स्पष्ट किया कि गैरसैंण को लेकर सरकार एक निश्चित रोडमैप पर काम कर रही है। बहुत सारे काम हो चुके हैं कुछ काम और होने हैं।

सीएम बोले कि इसी के लिए बजट मांगने सरकार गैरसैंण आई है। गैरसैंण को लेकर एक प्रस्ताव सदन में लाऊंगा। बस इतना कहना चाहूंगा कि कोई भी संगठन या दल जो गरैसैंण का हितैषी है, वह कोई ऐसा कदम न उठाए जिससे राज्य की जनभावनाओं को ठेस न पहुंचे। केवल नारे पर राजधानी का निर्माण नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed