फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gadarpur and Sitarganj sugar mills will be given on PPP mode or lease

पीपीपी मोड या लीज पर दी जाएगी गदरपुर और सितारगंज चीनी मिल, कई सालों से पड़ी हैं बंद 

Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Gadarpur and Sitarganj sugar mills will be given on PPP mode or lease
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में पिछले कई सालों से बंद पड़ी सहकारी क्षेत्र की गदरपुर व सितारगंज चीनी मिल को सरकार पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) या लीज पर देकर दोबारा से संचालित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बुधवार को कैबिनेट ने इसकी सैद्धांतिक सहमति देते हुए विभाग को दोनों विकल्पों के मद्देनजर प्रस्ताव बनाने को कहा है। वहीं, कैबिनेट ने सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र की चार चीनी मिलों को 400 करोड़ की शासकीय गारंटी राशि में छूट देने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


घाटे में चलने के कारण सरकार ने वर्ष 2015 में गदरपुर और 2017 में सितारगंज चीनी मिल को बंद करने का निर्णय लिया था। दोनों चीनी मिलों पर करीब 110 करोड़ की देनदारी है। वर्तमान में दोनों मिलों में चीनी का उत्पादन नहीं हो रहा है, इन मिलों को दोबारा से संचालित करने के लिए विभाग ने पीपीपी मोड या लीज पर देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए कैबिनेट ने दोनों विकल्पों का परीक्षण कर दोबारा प्रस्ताव बनाने को कहा है। वहीं, खराब आर्थिक स्थिति के चलते चीनी मिल ऋण राशि पर एक प्रतिशत नकद साख सीमा (कैश क्रेडिट लिमिट) शुल्क देने की स्थिति में नहीं है।


जिससे कैबिनेट ने डोईवाला, किच्छा, बाजपुर व नादेही चीनी मिल को करीब 400 करोड़ की शासकीय गारंटी शुल्क में छूट दे दी है। पेराई सत्र 2018-19 के लिए चीनी मिलों को गारंटी शुल्क राजकोष में जमा नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed