फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gaadu kalash badrinath.

बदरीनाथ मंदिर के लिए गाडू घड़ी कलश रवाना

Fri, 10 Apr 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Updated Fri, 10 Apr 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
gaadu kalash badrinath.

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद छह माह तक भगवान बदरी विशाल को चढ़ाया जाने वाला तिलों का तेल महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह की मौजूदगी में शहर की सुहागिनों ने निकाला।

विज्ञापन


देर शाम को गाडू घड़ी (तेल का कलश) की विधिवत पूजा-अर्चना कर राजमहल से ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। गाडू घड़ी को 26 अप्रैल को सुबह 5.15 बजे बदरीनाथ के कपाट खुलने के मौके पर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर में राज पुरोहित संपूर्णानंद जोशी, पंडित हेतराम थपलियाल, महावीर प्रसाद और कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गुरुवार को सुबह 10 बजे राजमहल में स्थित मां राज राजेश्वरी और लक्ष्मी नारायण के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाराजा मनुजयेंद्र शाह और महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने हाथों से तिलों के तेल निकालने की परंपरा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहर की सुहागिनों ने पीले कपड़े पहनकर तिलों को भूना और ओखली में और शिलबट्टे पर पिसकर तेल निकाला। देर शाम को महाराजा ने गाडू घड़ी की पूजा कर उसे ऋषिकेश के लिए रवाना किया। परंपरा के अनुसार बदरीनाथ के कपाट खुलने के दौरान छह माह तक भगवान बदरी विशाल को इस तेल का लेपन किया जाता है।

यही तेल पूजा के उपयोग में लाया जाता है। इस मौके पर डिम्मर धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष सुरेश चंद्र डिमरी, मंत्री उमेश चंद्र डिमरी, शिव प्रसाद डिमरी, गिरीश चंद्र, राजपाल जड़धारी, डा. प्रमोद उनियाल, उपेंद्र दत्त थपलियाल आदि मौजूद थे।

गाडू घड़ी 25 को पहुंचेगी बदरीनाथ

गाडू घड़ी कलश यात्रा बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में विश्राम के लिए रुकी। 10 अप्रैल को दिन में 11 बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर छह बजे शाम को श्रीनगर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 11 अप्रैल को श्रीनगर से प्रस्थान कर रुद्रप्रयाग होते हुए छह बजे शाम कर्णप्रयाग स्थित उमा देवी मंदिर पहुंचेगी। 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डिम्मर गांव के लिए चलेगी।


जहां पर 10 दिन रुकने के बाद 23 अप्रैल को जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। 24 को शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर पहुंचेगी। 25 अप्रैल को उद्धव और कुबेर की डोली के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 26 अप्रैल को सुबह 5.15 मिनट पर बदरीनाथ के कपाट उद्घाटन के मौके पर गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed