फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News G-20 made super weekend, tourist places buzzed

Dehradun: जी-20 ने बनाया सुपर वीकेंड, गुलजार हुए मसूरी समेत दून के कई पर्यटन स्थल

Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
सार

जी-20 समिट के चलते दिल्ली में आठ से दस सितंबर तक छुट्टी की घोषणा से घूमने के शौकीनों के लिए इन छुट्टियों ने सुपर वीकेंड बना दिया।

विज्ञापन
Dehradun News G-20 made super weekend, tourist places buzzed
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन ने घूमने के शौकीनों के लिए सुपर वीकेंड बना दिया। इसके चलते देहरादून समेत मसूरी और चकराता के पर्यटन स्थल गुलजार हैं। मसूरी के 80 से 90 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर चमक देखने को मिल रही है। जुलाई-अगस्त में हुई भारी बारिश के चलते पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या कम ही दर्ज की जा रही थी।

विज्ञापन


जी-20 समिट के चलते दिल्ली में आठ से दस सितंबर तक छुट्टी की घोषणा से घूमने के शौकीनों के लिए इन छुट्टियों ने सुपर वीकेंड बना दिया। इसके चलते शनिवार को गुच्चूपानी, मालदेवता, सहस्त्रधारा और मालसी जू में खासा भीड़ देेखने को मिली। गुच्चूपानी के पर्यटन कारोबारी राजीव गुरुंग ने बताया, बीते शुक्रवार और शनिवार को अच्छी संख्या में पर्यटन आने से अच्छा कारोबार हुआ है। बारिश के चलते दो महीने से काम कम हो रहा था।
विज्ञापन


G-20 Delhi: जी-20 में गूंजा कुमाऊंनी झोड़ा...'उत्तराखंड की स्वरागिनी' बहनों ने बिखेरा सुरों का जादू
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सहस्त्रधारा के दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया, पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अच्छा काम हुआ है। उधर, सैलानियों की भीड़ बढ़ने का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। इसके चलते राजपुर रोड, रिस्पना पुल और आईएसबीटी के आसपास कई बार जाम जैसी स्थिति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed