फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   furore on government ration shop in dehradun

राशन न मिलने पर हंगामा, कोई कार्रवाई नहीं

Sat, 28 Sep 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
furore on government ration shop in dehradun

राजधानी देहरादून में सरकारी राशन की दुकान पर राशन नहीं मिलने से नाराज मियांवाला के लोगों ने शनिवार सुबह दुकान पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


लोगों ने दुकानदार पर हफ्ते में केवल दो दिन राशन बांटने का आरोप लगाया है। मियांवाला में शनिवार सुबह लोग राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए लाइन पर लगे थे। मगर करीब दो घंटे बाद भी राशन नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से लाईन में लगे
इस दौरान दुकानदार और लोगों के बीच जमकर बहस भी हुई, लेकिन फिर भी सभी को राशन नहीं मिल सका।  स्थानीय निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वे सुबह 8 बजे से लाईन में लगे हैं, लेकिन दुकानदार समय पर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मियांवाला में यह एकमात्र दुकान है, जिसके पास दो हजार से अधिक यूनिट हैं। इसके बावजूद दुकानदार हफ्ते में सिर्फ दो दिन दुकान खोलता है। जिस कारण कई लोगों को राशन मिल ही नहीं पाता। उन्होंने कहा कि इस बारे में डीएसओ से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। हंगामे के दौरान शमशेर सिंह, नारायण नेगी, जगप्रसाद, शकुतला, कुसुम आदि लोग मौजूद थे।

टोकन सिस्टम से मिलता है राशन
मियांवाला में सरकारी राशन की दुकान में लोगों को टोकन सिस्टम से राशन मिलता है। सूत्रों के अनुसार दुकानदार लोगों की भीड़ में टोकन फेंक देता है। जिसे टोकन मिल जाए उसी को उस दिन राशन दिया जाता है। जबकि लाइन में लगे दूसरे लोगों को राशन के लिए दूसरे दिन भी आना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed