फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   funds-spent-district plan

Dehradun News: जिला योजना में 95 प्रतिशत धनराशि की गई खर्च

Sat, 11 Mar 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
funds-spent-district plan
मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने जिले के विभिन्न विभागों को विकास के लिए मिली सरकारी धनराशि के सापेक्ष हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सामने आया कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 95 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में मिली रकम के सापेक्ष 85 प्रतिशत, केंद्र पोषित योजनाओं में 92 प्रतिशत तथा बाहरी मदद से संचालित योजनाओं में 70 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया।
विज्ञापन

सभी मदों में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष 83.88 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राप्त धनराशि को 100 फीसदी व्यय करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने रेशम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कहा कि आवंटित धनराशि व्यय न करने वाले अधिकारी की वार्षिक प्रवृष्टि पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सेक्टर में 95 प्रतिशत से कम प्रगति पर उद्यान, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पंचायतीराज, वन विभाग, पेयजल निगम आदि विभागों के अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजली रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed