फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fund issue for ardh kumbh in haridwar

पढ़िए, हरिद्वार में अर्द्धकुंभ से जुड़ी अहम खबर

Sat, 28 Feb 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Feb 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
fund issue for ardh kumbh in haridwar

हरिद्वार में लगने वाले अर्द्धकुंभ की रिव्यू बैठक में एक बार फिर समय से काम पूरे करने की हिदायत मुख्य सचिव एन रविशंकर ने दी। कुंभ के कार्यों के लिए गठित हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में आज भी करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई और कुछ धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई।

विज्ञापन


कुंभ की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की जानकारी देते हुए शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल व मेला अधिकारी एस मुरुगेशन ने बताया कि अभी तक अर्द्धकुंभ के लिए कुल 135 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए जा चुके हैं। कुल मिलाकर पचास करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। अस्थाई प्रकृति के 21 ब्रिज बनाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


सचिव शहरी विकास व मेला अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले से संबंधित काम हर हाल में 31 दिसम्बर तक पूरे कर लिए जाएंगे।

लेकिन इस बार स्थाई प्रकृति वाले काम ज्यादा होंगे ताकि भविष्य केलिए ढांचागत सुविधाओं का अभाव ना हो। मुख्य सचिव की बैठक में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव नियोजन एस रामास्वामी, प्रमुख सचिव गृह एमएच खान, सचिव शहरी विकास, डीएस गर्ब्याल, मेला अधिकारी एस मुरुगेशन, डीआईजी मेला जीएस मार्तोलिया समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फोर्स के लिए होगा निर्माण

fund issue for ardh kumbh in haridwar

अर्द्धकुंभ के लिए सोलह काम तो जनवरी में ही जारी कर आठ जनवरी को धनराशि अवमुक्त कर दी गई थी। ऐसे कार्यों पर फोकस होगा जो कि मेला शुरू होने से पहले सम्पन्न करा लिए जाएंगे।

इसी क्रम में रोशनाबाद-बिहारीगढ़ राजमार्ग को दो लेन करने का कार्य स्थगित कर दिया गया है। इस मार्ग पर दस सेतुओं को निर्माण सीआरएफ के अंतर्गत कराया जा रहा है।

लेकिन यदि अभी दो लेन करने का काम शुरू हुआ तो मेला शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। मेला नियंत्रण भवन की रंगाई पुताई, मरम्मत, छत की वाटर प्रूफिंग आदि का काम भी स्थगित कर दिया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार में थाना रानीपुर में अधिकारियों के लिए रेस्ट रूम, अर्द्धसैनिक बलों व बाहरी राज्य से आने वाली पुलिस के लिए ट्रांजिट कैंप व बैरक, पुलिस लाइन रोशनाबाद में ट्रांजिट रूम, ओपन ब्रीफिंग हाल, हरिद्वार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर, नीलकंठ धाम, मुनिकीरेति, मायापुर हरिद्वार में बैरक निर्माण, बिजली की लाइनों को भूमिगत करने आदि काम के निर्णय लेने के लिए मेलाधिकारी को अधिकृत कर दिया है। इनके लिए हरिद्वार में ही बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed