फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fruits save disaster affected people's life

आपदा में ये फल बचाएंगे लोगों की जान

Mon, 19 Aug 2013 08:59 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
fruits save disaster affected people's life

उत्तराखंड में भविष्य में आपदा की स्थिति में फंसे लोगों की जान अब फल बचाएंगे। जून में जलप्रलय के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत भूख-प्यास के कारण हुई।

विज्ञापन


जंगलों में फंसे लोगों को कुछ खाने को नहीं मिला। इससे सबक लेते हुए वन विभाग ने जंगलों में पौधरोपण की नीति में बदलाव किया है। इसके तहत प्रदेशभर में डेढ़ लाख फलदार पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

 
पौधे इस तरह लगाए जाएंगे कि हर मौसम में फलों की उपलब्धता बनी रहे। इससे दो-तीन दिन तक ग्रामीणों को भोजन की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। इस काम में तकनीकी संस्थानों की मदद भी ली जाएगी। इससे यह भी लाभ होगा कि वन्यजीव जंगलों से बाहर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फल लगाए जाएंगे

काफल, आंवला, चिरौंजी, बुरांस, आम, अमरूद

वर्किंग प्लान भी आपदा के अनुसार
वन विभाग अब प्रदेश के विभिन्न वन प्रभागों का वर्किंग प्लान भी आपदा को ध्यान में रखकर बनाएगा। किस डिवीजन में किस तरह की आपदाएं आ सकती हैं और उनसे निपटने के लिए किस तरह के पौधे लगाए जाने चाहिए। इन सभी बिंदुओं का अध्ययन करने के बाद ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


प्रदेश के जंगलों पर आज भी बड़ी आबादी निर्भर है। इसे ध्यान में रखकर फलदार पेड़ लगाने शुरू किए गए हैं, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
- डा. आरबीएस रावत, प्रमुख वन संरक्षक

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed