{"_id":"316fb426506e6c9c9d83728379e7fa04","slug":"frode-typist","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के टाईपिस्ट से ठग लिए 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के टाईपिस्ट से ठग लिए 11 लाख
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में प्लाट दिलाने के नाम पर तहसील के एक टाईपिस्ट से 11 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने टाइपिस्ट को सरकारी भूमि को अपना प्लाट बताकर झांसे में लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सस्ता प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी
भूरना गांव निवासी आदेश त्यागी लक्सर तहसील में टाईपिस्ट है। करीब नौ माह पूर्व उसकी मुलाकात हरिद्वार के एक प्रापर्टी डीलर से हुई थी। प्रापर्टी डीलर से हरिद्वार सिडकुल में उसे मुनासिब दामों पर सस्ता प्लाट दिलाने की बात कही। आरोपी ने उसे सिड़कुल क्षेत्र में 1800 फीट का प्लाट दिखाया। प्लाट पंसद आने पर 11 लाख रुपए अग्रिम भुगतान लेत हुए आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके नाम एग्रीमेंट कर दिया।
विज्ञापन
सरकारी निकली भूमि
आदेश के मुताबिक कुछ दिनों बाद जब वह प्लाट का बैनामा कराने की तैयारी कर रहा था, तो उसकी समय पता चला कि वह सरकारी भूमि है। इसकी जानकारी होने पर उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। मामला सामने आने के बाद वह प्रापर्टी डीलर के पास पहुंचा। आरोपी ने उसकी रकम वापस करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
अब वह अपनी बात से मुकर गया है। पीड़ित आदेश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।