फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fresh verification of outsiders

Dehradun News: बाहरी लोगों का नए सिरे से हो सत्यापन

Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fresh verification of outsiders
हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के सदस्यों ने सहसपुर में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन युवा मोर्चा का जन जागृति अभियान जारी है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहसपुर में बैठक कर युवाओं को जागरूक किया। सनातन धर्म के व्यापार प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। वक्ताओं ने बाहरी लोगों का नए सिरे से सत्यापन कराने और लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की।



जिला प्रभारी सुनील राठौड़ ने कहा कि उत्तराखंड में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को देखते हुए बाहरी लोगों के सत्यापन में तेजी लाई जानी चाहिए। नए सिरे से सभी का सत्यापन किया जाना चाहिए। कहा कि बाहरी लोग किराए के मकान में रह रहे हैं। किराए की दुकान लेकर व्यापार कर रही है, जिसके चलते सभी का फिर से सत्यापन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि मोर्चा अंतर धार्मिक विवाह का पुरजोर विरोध करता है। केंद्र और प्रदेश सरकार को लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया पर नाम बदल कर और हाथों में कलावा बांध कर हिंदू युवतियों को षडयंत्र के तहत प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है। युवाओं को जागरूक करने और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिले भर में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सौरभ सकलानी, जिला उपाध्यक्ष विमल मलिक, सत्यम, अर्श, ध्रुव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed