फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Freedom fighter s wife dies in Pithoragarh Controversy among nephews for funeral

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन: अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए भतीजों में विवाद, फिर बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 02 Apr 2022 05:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 05:16 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया। 
 

विज्ञापन
Freedom fighter s wife dies in Pithoragarh Controversy among nephews for funeral
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिथौरागढ़ में सिनेमा लाइन के डांठ पुलिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खड़क चंद की पत्नी सावित्री चंद का 80 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए उनके भतीजे कमल चंद और रविंद्र चंद के बीच विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खड़क चंद और उनकी पत्नी सावित्री चंद की संतान नहीं थी। पति के निधन के बाद सावित्री चंद सिनेमा लाइन स्थित मकान में अकेले रहती थीं। उनके निधन के बाद विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करा वसीयत और संपत्ति के दस्तावेज देखे। इसके बाद उनके भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि वसीयत के आधार पर भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed