स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल का नोएडा में निधन, स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सनवाल का 94 वर्ष की आयु में नोएडा में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से नोएडा में अपने भतीजे के साथ रह रहे थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सनवाल स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही समाजवादी चिंतक, पत्रकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वह अविवाहित थे। 14 नवंबर को नोएडा में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लाक के कठौली गांव निवासी सनवाल के भीतर बाल्यकाल से ही देश सेवा की ललक थी। 1939 में मेरठ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाषणों से प्रभावित होकर वह स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे।
उन्होंने महात्मा गांधी के करो या मरो आंदोलोन में भी सक्रिय रूप से भागीदारी की। छात्र जीवन में वह 10 अगस्त 1942 में अन्य सेनानियों के साथ लैंसडौन में गिरफ्तार हुए। 11 अगस्त को उन्हें बिजनौर जिला जेल भेज दिया गया।
धारा 26 में चले मुकदमे में डेढ़ वर्ष तक बिजनौर जिला जेल में नजरबंद कर दिए गए। धारा 52 में भी उन पर मुकदमा चला। जज ने तब उन्हें दो माह की सख्त कैद की सजा भी सुनाई।