फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free WiFi soon from fiber to home connection in 1114 villages ITDA hands BSNL Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश की 1114 गांवों में फाइबर टू होम कनेक्शन से फ्री वाईफाई जल्द, बीएसएनएल को सौंपा गया जिम्मा

Mon, 29 May 2023 11:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 May 2023 11:36 AM IST
सार

बीएसएनएल प्रदेश की 1114 ग्राम पंचायतों में एफटीटीएस सेवा देगा। इसके दायरे में ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों से लेकर पंचायत घर तक शामिल होंगे। इन सभी जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Free WiFi soon from fiber to home connection in 1114 villages ITDA hands  BSNL Uttarakhand news in hindi
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

प्रदेश की 1114 ग्राम पंचायतों के सभी सरकारी कार्यालयों, निकायों में जल्द ही फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) और बीएसएनएल के बीच करार हो गया है। इसके तहत 3090 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन दिए जाएंगे।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले साल एफटीटीएच योजना के लिए सरकार ने 50 करोड़ का बजट जारी किया था, लेकिन समय से काम शुरू नहीं हो पाया। 31 मार्च के बाद बजट लैप्स होने से बचाने के लिए सरकार ने इस साल दोबारा यह बजट दे दिया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि 50 करोड़ की इस परियोजना के लिए बीएसएनएल के साथ करार किया गया है।

विज्ञापन


अगले पांच सालों तक देखरेख भी बीएसएनएल ही संभालेगा
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बीएसएनएल प्रदेश की 1114 ग्राम पंचायतों में एफटीटीएस सेवा देगा। इसके दायरे में उस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों से लेकर पंचायत घर तक शामिल होंगे। इन सभी जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सालभर में बीएसएनएल की ओर से इन गांवों में 3090 कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही अगले पांच सालों तक इनकी देखरेख भी बीएसएनएल ही संभालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: विकासनगर जा रही यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, एक गंभीर

पूर्व में प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाया था बीएसएनएल

भारत नेट-1 के तहत जिन ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम बीएसएनएल को दिया गया था, उसे तय समय में वह पूरा नहीं कर पाया था। हालात ये हैं कि तब का अटका हुआ काम आज तक बीएसएनएल पूरा नहीं कर पाया। ऐसे में उसे एफटीटीएच का काम देने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि नियमों के हिसाब से बीएसएनएल को ही ये काम दिया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed