रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। बसों में शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह मुफ्त सेवा उत्तराखंड में ही लागू होगी।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक रामलाल पैन्यूली ने बताया कि भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को बस सेवा मुफ्त में मिलेगी। बताया कि मुफ्त सेवा के साधारण बसों में ही मिलेंगी।
सभी चालक परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि जो भी बहन बस का इंतजार कर रही हो उसे बस में बिठाया जाए। उन्होंने बताया कि यदि कोई बहन रुड़की से दिल्ली के लिए बस में बैठेगी तो उसे नारसन बार्डर से दिल्ली का टिकट बनवाना होगा। यह सुविधा शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक रहेगी।
....तो बहनें परेशानी भी झेलेंगी
हाईकोर्ट की ओर से स्टैंडिंग सवारी पर रोक लगाने और रोडवेज के चालकों के अवकाश पर जाने से बहनों को परेशानी हो सकती है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बसों में क्षमता से अधिक यात्री बिठाने पर पुलिस की ओर से रोडवेज बसों का चालान काटा जा रहा है।
ऐसे में चालक परिचालक सीटों के अनुरूप ही बहनों को बिठाएंगे। यदि बस की सीट फुल होती है तो बस का इंतजार कर रही बहन को बस चालक नहीं बिठाएगा। रोडवेज डिपो के पास 27 बसें हैं। रोडवेज मुख्यालय की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार में अतिरिक्त ड्यूटी करने पर इंसेंटिव देने की व्यवस्था न करने से भी चालकों की उपस्थिति पर असर पड़ेगा।