फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free service from postal department

आपदा में डाक विभाग दे रहा मुफ्त सेवा

Mon, 22 Jul 2013 01:45 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
free service from postal department

प्रदेश में आई आपदा के चलते डाक विभाग की ओर से भी मुफ्त सेवा दी जा रही है। प्रभावितों की मदद को देशभर से आ रही सहायता को लेकर विभाग डाक द्वारा मुफ्त राहत सामग्री भेजने का विकल्प दे रहा है। इसके लिए किसी भी डाकघर में लोग राहत सामग्री दे देते हैं, जिसे विभाग देहरादून तक पहुंचा देता है।

विज्ञापन


आपदा के बाद यह सेवा शुरू की गई
आपदा के बाद यह सेवा शुरू की गई थी। इसके तहत किसी भी डाकघर तक राहत सामग्री जमा होने पर विभाग की गाड़ी द्वारा उसे देहरादून मंगाया जा रहा है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन होते हुए यह राहत सामग्री डाक विभाग रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कालेज में गोदाम तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


सुविधा उपलब्ध

रविवार को जब पड़ताल की गई तो पता चला कि कार्यदिवस के लिए ही यह सुविधा उपलब्ध है। अभी तक इस सुविधा के लिए 20 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई थी लेकिन सहारनपुर सहित कई जगहों पर बहुतायत में राहत सामग्री होने के चलते फिलहाल सेवा जारी है। डाक विभाग के अधिकारी राजेश्वर ने बताया कि अभी तक सेवा बंद करने की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed