फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free Lpg Gas Connection For Apl Aadhaar mandatory for this

अब यहां एपीएल को भी मिलेगा मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, बस करना होगा ये एक काम

Sun, 23 Sep 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 23 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Free Lpg Gas Connection For Apl Aadhaar mandatory for this
gas subsidy

केंद्र की उज्ज्वला योजना के बाद अब राज्य सरकार की ओर से ढाई लाख से कम आय वाले सभी लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की योजना शुरू की गई है। जिलापूर्ति विभाग ने शासन के आदेश को गैस एजेंसियों को जारी कर दिए है।

विज्ञापन


यह कनेक्शन महिला के नाम पर जारी होगा। यदि किसी परिवार में महिला नहीं है तो पुरुष भी आवेदन कर सकेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी राहुल दत्त शर्मा ने पांच सितंबर 2018 को शासन की ओर से जारी आदेशों को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को भेज दिया है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, राज्य में एलपीजीविहिन सभी परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उज्ज्वला योजना से वंचित लोगों को गैस उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार से बैंक खाता लिंक कराना होगा जरूरी

इस योजना में ढाई लाख से कम वर्षिक आय वाले लोगों को मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। आदेशों के अनुसार, ये कनेक्शन केवल उन्हीं लोगों को मिलेंगे, जिनके नाम कोई गैस कनेक्शन नहीं है। यह गैस कनेक्शन परिवार के महिला मुखिया सदस्य के नाम पर दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना की तर्ज पर ही 1600 रुपये की सब्सिडी उपभोक्ता को मिलेगी। दीपाली गैस एजेंसी के मालिक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एजेंसी उपभोक्ता को कनेक्शन जारी करेगी।

साथ ही क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक से सत्यापन कराने के बाद आपूर्ति विभाग एजेंसी को 1600 रुपये का भुगतान करेगा। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है। वह कभी भी एजेंसी पर सीधे पहुंचकर आवेदन कर सकता है। निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए राशनकार्ड को आय प्रमाण पत्र के साथ एजेंसी पहुंचना होगा। 

आधार से बैंक खाता लिंक कराना होगा जरूरी
योजना के तहत कोई व्यक्ति गैस सब्सिडी का दुरुपयोग न कर सके। इसके लिए विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए है। आदेशों के अनुसार, संबंधित राशनकार्डधारक परिवार की महिला और पुरुष सदस्य का बैंक खाता आईएफएस कोड सहित आधार नंबर से लिंक होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed