फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free health checkup camp of amar ujala.

रायपुर में आज कराएं निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Tue, 12 Jan 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Jan 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
free health checkup camp of amar ujala.

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को फूलेत भैंगलीखाल रायपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की निशुल्क जांच कर उपयोगी परामर्श और दवाएं देगी। अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि मंगलवार को शिविर पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक लगेगा। अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, आई, गायनी, ऑर्थो, बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों को आने-जाने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने वाले ऐसे मरीजों को बेड चार्ज, ओपन ऑपरेशन, खून की समस्त जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पेशाब की जांच, ईसीजी आदि में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। ओपीडी मरीजों को खून की सभी जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पेशाब की जांच, ईसीजी में भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन


पांच हजार में होगा दूरबीन विधि से ऑपरेशन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सुभारती अस्पताल मरीजों को निशुल्क उपचार और छूट समेत तमाम सुविधाएं देगा। अस्पताल में भर्ती और ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। दवाओं में भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन मरीजों की सुविधा के लिए सहयोग कर रहा है। इसके तहत पंजीकरण शुल्क घटाकर मात्र 10 रुपये कर दिया गया है। यह पंजीकरण 10 दिन के लिए मान्य होगा।

उन्होंने बताया कि मरीजों को बेड चार्ज, ओपन ऑपरेशन, खून की सभी जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पेशाब की जांच, ईसीजी में छूट दी जाएगी। ओपीडी मरीजों को खून की सभी जांचों, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पेशाब की जांच, ईसीजी जांच में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए न्यूनतम पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा।

मरीजों को दवा में भी छूट दी जाएगी। समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चयनित मरीजों को अस्पताल विशेष छूट प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि नंदा की चौकी से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और वापस छोड़ने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है।


सुविधा ना मिले तो हमें बताएं
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सुभारती अस्पताल में यह सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान आपको यह सुविधाएं प्रदान नहीं की जाती हैं तो आप हमसे शिकायत कर सकते हैं। अमर उजाला आपकी सभी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेगा। आप मोबाइल नंबर 9760757378 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed