फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free health checkup by amar ujala and subharti hospital.

300 लोगों ने कराई मुफ्त स्वास्थ्य जांच

Sat, 06 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
free health checkup by amar ujala and subharti hospital.

अमर उजाला फाउंडेशन और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा प्राप्त की। सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को उपयोगी परामर्श दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय सोरना डोभरी सहसपुर में आयोजित शिविर का उद्घाटन सुभारती अस्पताल के चीफ चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर एस महाजन, चिकित्साधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश, मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस, ग्राम प्रधान डोभरी नसरीन और बलवंत बोरा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉ. रवि सिंह खनका, नेत्र सर्जन डॉ. शमीम अहमद खान, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति, फिजिशियन डॉ. अंजली, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष, गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. सृष्टि, जनरल सर्जन डॉ. भुवनेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबुज, दंत सर्जन डॉ. सुदिति ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। स्कूली बच्चों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि शिविर में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया है। उन्हें शनिवार छह फरवरी को निशुल्क वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा। कैंप आयोजन में अभिषेक वालिया, कल्पना कुमारी, कुशाल नेगी, नीलम, कल्पना, ज्योति, शैलेष, सरिता, शिवचरण, महेश, सलीम, कौशल, कासिम अली समेत अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज विकासनगर में मुफ्त दिल की जांच
विकासनगर के केनाल रोड स्थित भंडारी हॉस्पिटल में आज अमर उजाला फाउंडेशन और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त कार्डियोलॉजी जांच का शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत मरीजों की जांच कर उपयोगी परामर्श देंगे। 12 फरवरी को दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान, ब्राह्मणवाला में आयोजित होने वाला शिविर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

तिथि- शिविर स्थल
06 फरवरी- भंडारी हॉस्पिटल, कैनाल रोड विकासनगर
08 फरवरी- मा. आरडी मेमोरियल स्कूल, दीपनगर
10 फरवरी- माध्यम, निकट आईएमए ब्लड बैंक
14 फरवरी-आरकेडिया ग्रांट
15 फरवरी- ग्रामसभा जाटववाला मदरसा, विकासनगर
17 फरवरी- पंचायत घर मेहूंवाला माफी
20 फरवरी- गौरीशंकर मंदिर लाइन, जीवनगढ़, विकासनगर
22 फरवरी- लांगा
25 फरवरी-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परोड़ी, चकराता
27 फरवरी- भीमवाला पंचायतघर, विकासनगर
29 फरवरी-शिव-दुर्गा मंदिर, छरबा, सहसपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed