फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free gas connection for uttrakhand disaster victim

आपदा पीड़ितों को मुफ्त गैस कनेक्शन

Wed, 16 Oct 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Oct 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
free gas connection for uttrakhand disaster victim

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार ने दरियादिली दिखाई है। आपदा प्रभावित उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में आपदा प्रभावित परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अक्टूबर में इस योजना की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक को नोडल एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश सरकार की यह योजना वैसे 2010 से प्रदेश के पांच जिलों में लागू है। पर यह योजना केवल बीपीएल परिवारों के लिए थी।
विज्ञापन


निःशुल्क गैस कनेक्शन
इसमें उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ, चमोली और नैनीताल जिले में 40 प्रतिशत बैंक से सब्सिडी दी जाती थी और 60 प्रतिशत बैंक लोन था। अब उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के आपदा पीड़ित परिवारों के लिए इस योजना में निःशुल्क गैस कनेक्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अध्यक्ष यशपाल अरोड़ा के मुताबिक पांच जिलों में इस योजना के तहत 6000 गैस कनेक्शन वितरित किए जाने हैं। इस योजना को अक्टूबर माह में ही लागू किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास विभाग और बैंक के बीच इसके लिए करार पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं।

राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी के मुताबिक महिला सशक्तिकरण विभाग इस योजना को रुद्रपयाग में शुरू करेगा। बैंक के नोडल अधिकारी केएम शर्मा के मुताबिक संबंधित जिलों की सभी गैस एजेंसियों से बात कर ली गई है।


प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के मुताबिक इस संबंध में शासनादेश जारी किया जा चुका है। सभी जिलाधिकारियों को योजना का पालन करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed